ठंड की दस्तक के साथ बारिश की आहट, जानिए आज कैसा रहेगा दिल्ली-यूपी में मौसम का हाल

आज का मौसम 15 अक्टूबर 2024: दिल्ली-NCR समेत उसके आस पास के राज्यों में पल-पल मौसम बदल रहा है। राजधानी का बात करें तो दिन में यहां आसमान में धूप चमक रही है लेकिन शाम होते-होते मौसम थोड़ा ठंडा होने लग रहा है। जिसकी वजह से काफी घरों में लोग अब AC क

4 1 6
Read Time5 Minute, 17 Second

आज का मौसम 15 अक्टूबर 2024: दिल्ली-NCR समेत उसके आस पास के राज्यों में पल-पल मौसम बदल रहा है। राजधानी का बात करें तो दिन में यहां आसमान में धूप चमक रही है लेकिन शाम होते-होते मौसम थोड़ा ठंडा होने लग रहा है। जिसकी वजह से काफी घरों में लोग अब AC के बजाय पंखा चला रहे हैं। मौसम विभाग ने पहले ही पूर्वानुमान जताया था कि अक्टूबर के आधा बीतने के बाद देशभर के कई राज्यों में ठंड की आहट महसूस होने लगेगी। आइए जानते हैं आज कैसा रहेगा अन्य राज्यों का हाल

दिल्ली में आज छाएंगे बादल

दिल्ली में काफी दिनों से बारिश की एक भी बूंद नहीं गिरी है। मौसम विभाग की मानें तो अभी दिल्ली में बारिश के कोई आसार भी बनते नहीं दिख रहे हैं। हालांकि आज पूरे दिन धूप और बादल आंख मिचौली का खेल खेलते दिखेंगे। वहीं तापमान की बात करें तो आज दिल्ली का तापमान भी थोड़ा कम रहने वाला है। कल दिल्ली का अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री रहने की संभावना है।

आज आपके यहां कैसा रहेगा तापमान?


शहरन्यूनतम तापमान (°C)अधिकतम तापमान (°C)
दिल्ली1835
नोएडा2734
गाजियाबाद2835
पटना2634
लखनऊ2532
जयपुर2534
भोपाल2331
मुंबई2534
अहमदाबाद2635
जम्मू2032

यूपी-बिहार में ठंड हो रही महसूस

उत्तर प्रदेश और बिहार के लोग अब ठंडी का मौसम महसूस कर सकते हैं। मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर प्रदेश में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है और आने वाले दिनों में ठंड और बढ़ने की संभावना है। अनुमान है कि 20 अक्टूबर के बाद से राज्य में ठंड का असर साफ तौर पर महसूस किया जा सकता है। वहीं, बिहार में दिवाली और छठ के आसपास ठंड पड़ने की संभावना है। दूसरी ओर, झारखंड में मौसम का मिजाज कुछ अलग है। 16 से 18 अक्टूबर के बीच राज्य के कुछ हिस्सों में बादल छाए रहने की संभावना है, लेकिन तापमान में कोई बड़ा बदलाव होने की उम्मीद नहीं है।

इन राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी

देश के अधिकांश हिस्सों से मानसून विदा हो चुका है, लेकिन दक्षिणी भारत और पश्चिमी तट पर मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है कि अरब सागर और बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्रों के कारण अगले कुछ दिनों में कई राज्यों में भारी बारिश हो सकती है।विशेष रूप से, तमिलनाडु, पुडुचेरी, केरल, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और रायलसीमा में अगले हफ्ते तक भारी बारिश की संभावना है। 15 से 17 अक्टूबर के बीच इन क्षेत्रों में मूसलाधार बारिश हो सकती है।

16 अक्टूबर को तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल और रायलसीमा में तो विशेष रूप से भारी बारिश का अनुमान है। इसके अलावा, गुजरात, कोकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, विदर्भ और छत्तीसगढ़ में भी अगले कुछ दिनों में बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने इन सभी क्षेत्रों के लोगों को सतर्क रहने और प्रशासन के निर्देशों का पालन करने की सलाह दी है।

\\\"स्वर्णिम
+91 120 4319808|9470846577

स्वर्णिम भारत न्यूज़ हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं.

मनोज शर्मा

मनोज शर्मा (जन्म 1968) स्वर्णिम भारत के संस्थापक-प्रकाशक , प्रधान संपादक और मेन्टम सॉफ्टवेयर प्राइवेट लिमिटेड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Laptops | Up to 40% off

अगली खबर

महाराष्ट्र-झारखंड विधानसभा चुनाव का ऐलान आज, 3.30 बजे EC करेगा प्रेस कॉन्फ्रेंस

News Flash 15 अक्टूबर 2024

महाराष्ट्र-झारखंड विधानसभा चुनाव का ऐलान आज, 3.30 बजे EC करेगा प्रेस कॉन्फ्रेंस

Subscribe US Now